विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानिए अनुष्का शर्मा के साथ कैसी है उनकी लव लाइफ

मुंबई 

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर को पूरी दुनिया से फैंस जन्मदिन विश कर रहे हैं. कपल के फैंस को इंतजार है कि आज अनुष्का शर्मा अपने स्टार हसबैंड को किस तरह से सोशल मीडिया पर आकर विश करती हैं. फिलहाल अनुष्का ने विराट के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन इससे पहले हम जानते हैं कि विराट और अनुष्का ने अपनी डेटिंग से लेकर आज तक की लाइफ को कैसे मेंटेन किया है। 

अनुष्का शर्मा का शादी पर बयान
विराट कोहली से शादी करने पर अनुष्का शर्मा ने कहा था, मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है. मैंने अपने आत्मविश्वास से शादी की है. मैं उस शख्स से शादी की है, जिसे बहुत प्यार करती हूं. जब हम एक होते हैं, तो दुनिया कहीं खत्म हो जाती है। 

पहली मीटिंग: अनुष्का शर्मा की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू विज्ञापन के दौरान हुई, जहां विराट ने घबराहट में खुद का मज़ाक उड़ाने वाला एक चुटकुला सुनाकर बातचीत की शुरुआत की. यह उस वक्त की बात है जब अनुष्का फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला कर रही थीं. बता दें, आज भी अनुष्का पवेलियन से अपने स्टार हसबैंड का हौसला बढ़ाती रहती हैं। 

पब्लिकली स्पॉटेड: अनुष्का-विराट ने बिना किसी को पता चले मोबाइल चेटिंग की और फिर साल 2014-15 में पब्लिकली स्पॉट होने लगे. साल 2014 में विराट ने एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठीं अनुष्का को किस भेजा और यहां स उनकी रिलेशनशिप पर मुहर लग गई। 

ब्रीफ ब्रेकअप (2016) : एक साल तक डेट करने के बाद दोनों कुछ समय के लिए अलग हुए. उनका अलग होने का मतलब रिश्ते को और मजबूत और करियर पर ध्यान देना था। 

सीक्रेट वेडिंग (2017): दुनिया की नजरों से बचकर साल 2017 में अनुष्का ने विराट से इटली में दिसंबर 2017 में शादी रचा ली और यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। 

एज गेप: कई स्टार कपल की तरह से अनुष्का और विराट में ही एज गेप है. दरअसल, यहां अनुष्का शर्मा पति विराट से उम्र में 5 से 6 महीने बड़ी हैं, बावजूद इसके दोनों की लव-केमिस्ट्री देखते ही बनती है और कपल ने रिलेशनशिप में किसी भी तरह के अनबन नहीं होने दी। 

पेरेंटहुड: इसमें कोई शक नहीं कि अनुष्का और विराट एक अच्छे पेरेंट्स है. समय-समय पर कपल की अच्छी पेरेंटिंग देखने को मिली है. कपल के दो बच्चे वामिका और अकाय हैं. बेटी की उम्र 5 और बेटे की 2 साल से ज्यादा है। 

बच्चों की प्राइवेसी: अनुष्का और विराट ने अभी तक अपने दोनों बच्चे की शक्ल पब्लिकली दिखाई नहीं है. कपल अपने बच्चों की सिक्योरिटी और उनकी लाइफ को लेकर काफी सचेत हैं और पब्लिकली उनका पूरा ध्यान भी रखते हैं. कपल अक्सर अपने बच्चों के साथ खेलने की तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है. साथ ही कपल ने मीडिया और पैपराजी को उनके बच्चों के फेस रिवील करने के लिए सख्त मना कर दिया है। 

सोशल सर्विस और आस्था: कपल लोगों को मदद करने के लिए SEVVA नामक एक संस्था चलाते हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी वामिका को बतौर पार्टनर जोड़ा है. सोशल सर्विस करने के साथ-साथ विराट-अनुष्का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक भी हैं. कपल को कई बार प्रेमानंद महाराज के द्वार पर देखा गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button