कुशल संगठनकर्ता थे पूर्व मुख्यमंत्री जोशी द्वारा किए गए कार्य हमारे लिए आदर्श हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कुशल संगठनकर्ता थे पूर्व मुख्यमंत्री जोशी द्वारा किए गए कार्य हमारे लिए आदर्श हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोशी जी की जयंती पर किया नमन
मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्व. जोशी जी के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कैलाश जोशी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि जोशी कुशल संगठनकर्ता और समाजसेवी थे, स्व. जोशी उन्होंने 1962 में बागली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता से निर्वाहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. कैलाश जोशी का जीवन सादगी, शुचिता, जनसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा। राज्य सरकार उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोशी के पुत्र एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी सहित परिजन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button